श्री रेणुका जी(एमबीएम न्यूज): वैशाख पूर्णिमा व बुध पूर्णिमा पर तीर्थ में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। श्रदालुओं ने पवित्र रेणुका झील में डुबकी लगाई व मोक्ष की कामना की। हिमाचल प्रांत के श्री महंत दयानन्द भारती ने बताया सिंहस्थ कुंभ के चलते उज्जैन में शनिवार को शाही स्नान का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रेणुका झील में स्नान दान का महत्व काफी अधिक है। निर्वाण आश्रम के महंत रेणेंद्र मुनि ने अखंड रामायण पाठ का परायण किया। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
उधर महिला मंडल ददाहू ने वैशाख पूर्णिमा पर एक माह से चले आ रहे वैशाख महात्म की पूर्ण आहूति की। महिला मंडल की प्रधान नीलम अग्रवाल कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, पंचायत प्रधान शकुंतला देवी, अनु गोयल, सहित दर्जनों महिलाओं ने हवन यज्ञ में भाग लेकर महिला मंडल भवन मे भंडारे का आयोजन भी किया।