ज्वालामुखी (मोनिका शर्मा) : भव्य शोभा यात्रा के साथ महाराष्ट्र के जिला औरंगाबाद के जाने-माने संत स्वामी महामंडलेशवर श्री शांति गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज चार दिनों तक चलने वाले विश्वशांति एवं लोक कल्याण के लिये वैदिक मंत्रोंचारण के साथ अनुष्ठान का प्रारंभ हुआ। महाराष्ट्र के सात जिलों से लोग इसके लिये यहां आये हैं। ज्वालामुखी मंदिर से विशाल शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ, जो नगर से होती हुई गीता भवन तक आई।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी थे। अनुष्ठान व संतसंग एकसाथ अलग अलग स्थानों पर चलेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिये संस्था की ओर से बेहत प्रबंध किये गये हैं। उनके अनुयायी बताते हैं कि उनके गुरू शांति गिरीजी महाराज ने जनार्दन स्वामीं जी द्वारा शुरू की गयी सारी योजनाओं को सफल तरीके से चलाये रखा है। जिस तरह शांतिगिरी महाराज सामान्य व्यक्ति और समाज के लिए काम कर रहे है, उससे उनको धर्म संस्कार पसंद है।
महाराज श्री के सानिध्य में महाराष्ट्र में इन दिनों कई लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। आधुनिक चकाचौंध से दूर स्वामी जी आज जूट के बनाए बिस्तर पर ही सोते हैं।
अपने संबोधन में पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने इस आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुये कहा कि नगर में आज महौल भक्तिमय बन गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए व आम जनमानस को इस भागमभाग भरी जिंदगी से कुछ पल प्रभु भक्ति में लगाने चाहिए।