ऊना (एमबीएम न्यूज़) : माता चिन्तपूर्णी के दरबार में पंजाब के एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवा 2 किलो चांदी का छतर माता जी
के चरणों मे अर्पित किया। श्रद्धालु जिसका नाम अनिल कुमार निवासी लुधियाना बुधवार सुबह सपरिवार माता जी के चरणों मे छतर चढ़ा कर गया है। छतर की नकाशी इसकी सुंदरता को चार चांद लगा रही है। मामले की पुष्टि मंदिर अधिकारी ने कर दी है।

बुधवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राजेश कालिया(मिठू) के यजमान अनिल कुमार निबासी लुधियाना ने सवा दो किलो चांदी का बड़ा छतर माता के चरणों मे अर्पित किया। इस मौके पर राजेश कालिया (मिठू) ने यजमान अनिल कुमार वह परिवार की विशेष पूजा करवाई। राजेश कालिया की माने तो श्रद्धालु परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बड़ा छतर माता के चरणों मे अर्पित किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु लुधियाना मे व्यवसायी है।
बताते चले कि चिन्तपूर्णी मंदिर में कुछ दिन पहले जिला ऊना के एक श्रद्धालु परिवार ने गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी लगवाई थी ओर फिरोजपुर के एक श्रद्धालु ने डेढ़ किलो सोना गुम्बदों पर लगवाया था।
मंदिर प्रशासन ने छतर को माँ के खजाने में जमा कर लिया है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि छतर की सुनार को भुलाकर पड़ताल करवाई जाए गई। इसके पश्चात इसकी रसीद काटी जाएगी।
