नाहन (एमबीएम न्यूज) : राजकीय सेवानिवृत अध्यापक संघ की जिला सिरमौर इकाई ने संघ के जिला उपाध्यक्ष एंव सेवानिवृत अध्यापक करनवीर अग्रवाल की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।
संघ प्रधान योगराज, महासचिव दलीप सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष इकबाल शेख, अशोक शर्मा, यशपाल कछावा, ज्ञानचंद, पेशावर बेग, तेज बहादुर, ओमलता कालरा, सुख देवी, बिजरा देवी, डीआर अत्री, वीपी बेदी सहित डीटीओ सतीश कुमार ने उनकी मृृत्यु पर गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि करनवीर सिंह एक परिश्रमी, ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक कार्यकर्ता थे। सेवानिवृत अध्यापकों की समस्याओं को सुलझाने में हमेशा अग्रणी रहे।
उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु पर अध्यापक संघ को गहरा धक्का लगा है। सेवानिवृत अध्यापक संघ ने उनकी आत्मा शांति व शोक संतृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।