शिमला (एमबीएम न्यूज़) : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार सुबह बाद दिल्ली रवाना हुए। वह 10 जून को वापस शिमला लौटेंगे। मुख्यमंत्री गुरूवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ट नेताओं से भी मिल सकते हैं। इसके साथ ही उनका सरकारी स्तर पर होने वाली बैठकों में भी भाग लेने का कार्यक्रम है।
बताया जाता है कि मुख्यमंत्री के खासमखास वरिष्ठ अफसर भी दिल्ली गए हैं। जिनमें मुख्य सचिव वी.सी. फारका के अलावा सुभाष आहलुवालिया शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार दिल्ली प्रवास के दौरान वीरभद्र दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे मामले को लेकर भी अधिवक्ताओं से चर्चा कर सकते हैं।
Latest
- हर्ष महाजन का बड़ा दावा, कांग्रेस के और विधायक टूट कर BJP में होंगे शामिल
- कांग्रेस का मेनिफेस्टो सभी वर्गो के लिए, भाजपा का सिर्फ मोदी की गारंटी : पी चिदंबरम
- बिलासपुर में सुंदरकांड व पाठ के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
- हिमाचल में चार साल की मासूम से घिनौनी हरकत, FIR
- हनुमान जयंती पर जाखू मंदिर में लगाया दो क्विंटल रोट का भोग