सुंदरनगर (नितेश सैनी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए सांसद राम स्वरुप शर्मा, सराज के विधायक व पूर्व मंत्री जय राम ठाकुर व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर के पुराना बाजार सनातन धर्म सभा और इसके आस पास स्थानीय लोगों के साथ मिल कर सफाई की।
इस दौरान उनके साथ मंडल सचिव व पुराना बाज़ार के पार्षद संजय शास्त्री, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष परस राम ,बूथ अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, पूर्व पार्षद लाभ चन्द गुप्ता, पूर्व पार्षद बली भद्र, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश चन्देल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह बनयाल, घनश्याम वर्मा, विवेक गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।