नाहन, 12 अगस्त : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सिरमौर में भाजपा संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने में लगी हुई है। शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने पांच मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैैं। खास बात ये है कि भाजपा ने पांच में से चार मंडलों में राजपूत बिरादरी पर विश्वास जताया है। नाहन को छोड़कर शेष मंडलों में अध्यक्षों को बदला गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के गृह क्षेत्र में प्रताप ठाकुर को मंडल अध्यक्ष के पद पर दूसरी बार नियुक्ति दी गई है।

पूर्व मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में रमेश तोमर को मंडल अध्यक्ष की कमान मिली है। यहां पूर्व मंत्री के खासमखास रहे अरविंद गुप्ता को रिपीट नहीं किया गया है।
भाजपा ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में इंद्र सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनाया है। वहीं, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने राजेंद्र ठाकुर को मंडल अध्यक्ष की कमान दी है। इसके अलावा पच्छाद में नरेंद्र कुमार गोसाई को पार्टी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। खास बात ये है कि भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों में राजपूत बिरादरी पर दांव खेला है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पांचों मंडल अध्यक्षों का चयन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ गहन विचार विमर्श के बाद लिया गया है। हाईकमान की मंजूरी के बाद ऐलान हुआ है। गुप्ता ने कहा कि ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।