चंडीगढ, 08 जनवरी : केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की राजनीति में मेयर पद को लेकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। 12 सीटें हासिल करने वाली भाजपा की सरबजीत कौर को मेयर घोषित किया गया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। ये भी खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी की पार्षद भी मेयर की बगल वाली कुर्सी पर बैठ गई हैं।
चंडीगढ़ निकाय चुनाव में भाजपा की झोली में 12 सीटें आई थी। आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीती थी। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद देवेंद्र सिंह अपनी नवनिर्वाचित पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इससे भाजपा का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया। बीजेपी की सांसद किरण खेर को भी एक वोट डालने का अधिकार है। इस तरह भाजपा का आंकड़ा आम आदमी के बराबर हो गया है।
अकाली दल को एक सीट मिली थी, जबकि कांगे्रस ने 8 वार्ड जीते थे। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दिल्ली में भी डेरा डाल लिया था। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने 26 में से 21 चुनाव जीत कर विजय पताका लहराई थी।