• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / चंडीगढ़ / अमृतसर से 6 बार कांग्रेस सांसद रहे भाटिया का 100 वर्ष की उम्र में निधन

अमृतसर से 6 बार कांग्रेस सांसद रहे भाटिया का 100 वर्ष की उम्र में निधन

May 15, 2021 by MBM News Network

चंडीगढ़, 15 मई : छह बार के कांग्रेस सांसद और दो बार के राज्यपाल आर.एल.भाटिया का शनिवार को अमृतसर में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

पूर्व विदेश राज्य मंत्री भाटिया 100 वर्ष के थे। उन्होंने 1972 से छह बार अमृतसर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, और 2004 से 2008 तक केरल के राज्यपाल और 2008 से 2009 तक बिहार के राज्यपाल रहे।

कांग्रेस सांसद आर.एल.भाटिया

एक दिन पहले उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपनी बेदाग छवि के लिए जाने जाने वाले भाटिया 3 जुलाई को 101 साल के होने वाले थे

सांसद मनीष तिवारी ने पिछले साल दिसंबर में भाटिया के आवास पर जाकर अमृतसर के सांसद गुरजीत औजला के साथ उनका हालचाल जाना था।

बैठक के बाद एक ट्वीट में तिवारी ने लिखा था, “इस उम्र में भी, उनकी स्मृति और घटनाओं को याद करना शानदार है। उनकी साथ कुछ अद्भुत समय बिताया!”

–आईएएनएस

Filed Under: चंडीगढ़, नेशनल, राजनैतिक Tagged With: National News In Hindi



Copyright © 2022