• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी : नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की कसरत शुरू…

मंडी : नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की कसरत शुरू…

February 13, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 13  फरवरी : हिमाचल प्रदेश में आगामी नगर निगम चुनावों के चलते भाजपा ने भारी कसरत करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते नगर निगम चुनावों की कमान संभालते हुए प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने अपने योद्धाओं को फील्ड में लगा दिया है। जिसके तहत नगर निगम मंडी के प्रभारी बनाए गए व सुंदरनगर के मौजूदा भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने मंडी शहर के लगभग सभी वार्डों में प्राथमिक बैठकें कर ली हैं। जिसके बाद मंडल के फीडबैक के बाद रिपोर्ट भाजपा प्रदेश हाई कमान को भेजी जाएगी।

मंडी : नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा की कसरत शुरू...
बैठक को संबोधित करते राकेश जम्वाल
      
     शनिवार को मंडी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में लोगों के साथ बैठक करने के उपरांत राकेश जम्वाल ने कहा कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। दिशा निर्देशों के बाद बैठकें कर ली गई हैं व शिघ्र ही रिपोर्ट हाई कमान को भेजी जाएगी। जिसके बाद नगर निगम मंडी में सभी 15 वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मंडी नगर निगम की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा किया है। जिससे यहां की जनता प्रदेश सरकार के फैसले से खुश है। उन्होंनें कहा कि प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों के कार्यकाल में बेहतर व प्रदेश के हर वर्ग के विकास के लिए कार्य किया है।
     उन्होंनें बताया कि बैठकों का फीडबैक प्रदेश हाई कमान को भेजा जाएगा और मंडलों की सिफारिशों पर गौर करने के बाद मंडी नगर निगम में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही आयोजित बैठकों में जनता के स्थानीय मुद्दों और समस्याओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में उनके साथ मंडी जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह सेन, मंडल अध्यक्ष मुनिष कपूर, जिला मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा, दिवान ठाकुर के साथ सभी संबंधित वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक Tagged With: Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • पहले कार को मारी टक्कर…फिर पहाड़ी से टकराकर बीच सड़क पर पलटा ट्रक
  • हिमाचल विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू
  • ऊना में बेकाबू कार ने रौंदे तीन राहगीर, हमीरपुर के व्यक्ति की मौत…दो जख्मी  
  • हिमाचल में बिजली बोर्ड के 1.96 करोड़ दबा बैठे हैं 180 होटल, नहीं चुकता किया बिल
  • कुल्लू में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड के 120 पद, 5-6 मार्च को होंगे साक्षात्कार

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021