शिमला : हिमाचल कांग्रेस ने पुलिस भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा को रद्द करने पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस घटना में प्रशासन की विफलता उजागर हुई है। परीक्षा के लिए जो मापदंड तैयार किए जाते है, उसमे साफ तौर पर कोताही बरती गई है।
कांग्रेस पार्टी ने सरकार से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को कहा कि इस पूरे मामले की जांच कर इसके पीछे सरगनाओं के नाम उजागर किये जाने चाहिए। उन्होंने इस प्रकरण के पीछे राजनैतिक सरंक्षण का अंदेशा भी जताया।
राठौर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस पुलिस भर्ती के लिए आए प्रदेश के उन युवाओं को आने जाने का पूरा खर्चा सहित आगे होने वाली इस भर्ती परीक्षा का होने वाला उनका खर्चा भी प्रदान किया जाए।