हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): भोरंज विधानसभा सीट पर टिकट के लिए चल रही गहमा-गहमी समाप्त हो गई और बीजेपी हाईकमान ने भोरंज से कमलेश कुमारी के नाम पर अंतिम मोहर लगा दी। सन् 1968 में कमलेश कुमारी का जन्म जिला के कश्मीर में पिता संत राम व माता प्रेमी देवी के घर मे हुआ था। इनकी शादी जिला के अग्घार में हरिदास के साथ हुई।

वर्तमान में कमलेश कुमारी अग्घार पंचायत की प्रधान हैं पंचायत में कुल 1987 वोट पड़े जिसमें कमलेश को 1550 वोट मिले हैं, जो कि पूरे प्रदेश में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले इन्होंने 2000 में भोरंज वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ा था जिसमे इन्हें 9703 वोट मिले थे, लगभग 5000 वोटों से जीती थी।
कमलेश जिला युवा मोर्चा की सदस्य रहीं है तथा भोरंज मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री रहीं। जिला महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रहीं। वर्तमान में दूसरी बार प्रदेश कार्यकारिणी की सचिव हैं इसके अलावा समाज सेवा के कार्यों में लगातार जुड़ी हैं।
भोटा की प्रयास संस्था की फाउंडिंग मेंबर है। भोरंज अस्पताल में रोगियों की सेवा करने वाली संस्था की भी सदस्य हैं व कामगार कल्याण बोर्ड में मजदूर वर्ग के लिये भी काम करती हैं।