हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : परिधी गृह में जिला भाजपा की बैठक में भाग लेने के पश्चात सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा बनाने जा रही है जिसका स्पष्ट संकेत शिमला की जनता ने नगर निगम चुनावों में दे दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव के नतीजे बताते हैं कि वहां के लोगों ने भी विकास का दामन थामा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जहां देश आगे बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में शिमला नगर निगम भी आगे बढऩा चाहता है।
कांग्रेस और कम्युनिस्टों के राज में जो भ्रष्टाचार का बोलबाला था उस पर रोक लगी है। एक स्पष्ट संकेत शिमला की जनता ने दिया है की आने वाले समय में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पहले भोरंज उप-चुनाव भाजपा ने रिकार्ड मतों से जीता। कांग्रेस तो शिमला नगर निगम चुनाव से भाग रही थी। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद जब यह चुनाव हुआ तो कांग्रेस को अपनी असली हकीकत पता चली की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। सांसद ने नवनिर्वाचित पार्षदों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिन पार्षदों ने इमानदार नगर निगम बनाने के लिए भाजपा का सहयोग किया है में उन पार्षदों का भी धन्यवाद करता हूँ।