दिल्ली, 15 फरवरी : किसान कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा के बाद चर्चा में आए मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का निधन हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर के पास कुंडली मानेसर हाईवे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में दीप सिद्धू का निधन हो गया। दीप सिद्धू अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो में दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे।
दुर्घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी ट्राले से जा भिड़ी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान वह चर्चा में आए थे। 26 जनवरी को लालकिले पर हुई हिंसा में उन्हें प्रमुख रूप से आरोपी बनाया गया था।
हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। दीप सिद्धू के निधन की खबर आते ही पंजाबी सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस इस खबर से स्तब्ध रह गए हैं।