ऊना: “ऐहना बडिय़ां जो तुडक़ा लायां ओ ठेकेदारनिए” जैसे फेमस सांग के बाद अब पालमपुर के राजेश डोगरा ने एक बार फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाई है। राजेश डोगरा ने यू-टयूब पर दिलड़ू नी लाणा गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज़ किया है। जिसने यू-टयूब पर आते ही पहाड़ी म्यूजिक का शौंक रखने वालों के दिलों में अपनी जगह बना ली है।
महज दो दिनों में हजारों की संख्या में यू-टयूब व्यू लोगों ने इस गाने को दिए हैं। आने वाले समय में यह आंकड़ा और बढऩे की उम्मीद है। राजेश डोगरा ने विशेष बातचीत में बताया कि वह अब अध्यात्मिकता से जुड़े लोगों के लिए भी नई पेशकश देने वाले हैं। अभी सावन माह शुरू हुआ है और इस महीने वह भोले के भक्तों के लिए भी एक शिव भजन का तोहफा देने वाले हैं। इस माह के अंत तक “मेरे भोले ने भांग लगा लईयो”, “लईलेया डमरू नचणे” जो रिलीज़ होने की पूरी उम्मीद है।
ऐहना बढिय़ां जो तुढक़ा लायां को मिले 37 लाख व्यू
राजेश डोगरा ने वर्ष 2018 में उनका सांग “ऐहना बढिय़ां जो तुढक़ा लायां ओ ठेकेदारनिए” रिलीज़ हुआ। जिसको अब तक 37 लाख से अधिक व्यू हो चुके हैं। राजेश डोगरा को पहली सफलता इसी गाने से मिली और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजेश डोगरा ने इसके बाद 13 नॉनस्टॉप एलबम निकाली। जिसका मेरे हिकड़ुए गढ़बढ़ होई गईयो, रंग बदले सहित अन्य गीत शामिल थे। राजेश डोगरा अब तक 100 से अधिक लाइव शो कर चुके हैंं।
शिक्षा के माध्यम से जगा रहे शिक्षा का अलख
राजेश डोगरा पेशे से शिक्षक हैं और पालमपुर में अपने घर के समीप ही एक स्कूल में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। बच्चों को अंग्रेजी विषय पढा़ते हैं। राजेश डोगरा ने बताया कि उनका शौंक ही उनको म्यूजिक इंडस्ट्री की ओर खींच लाया। वह बच्चों को अंग्रेजी के साथ-साथ म्यूजिक का भी ज्ञान देते हैं। राजेश डोगरा की मानें तो उन्होंने रेडियो सुन सुनकर ही म्यूजिक इंडस्ट्री में आज तक का सफर तय किया है। वह किशोर कुमार को अपना गुरू मानते हैं।