चंबा: मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायक सुनील राणा व रूमेल सिंह के नाम रही। चंबयाली गीतों से उन्होंने उपस्थित श्रोताओं से तालियां बटोरी। साथ ही पंडाल के बाहर युवा भी जमकर थिरके। इसके अलावा चंबा के अन्य उभरते कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। इससे पहले दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधायक जिया लाल कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। मिंजर मेला समिति अध्यक्ष एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत उत्तम चंद व लीला देवी ने मुसाधा गायन से की। इसके बाद भरमौर की प्रियंका शर्मा, कियाणी के जतिन जरयाल ने गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद हिम गौरव कला मंच की ओर से समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद चंबा की मोनिका ने नृत्य प्रस्तुत किया। सरस्वती लोक कला संगम की ओर से लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। हिमगिरी की प्रीति ने नृत्य पेश किया। नूरपुर के नीरज कुमार ने पंजाबी गीत प्रस्तुत किया।
पुखरी की काजल कुमारी ने हिंदी गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद नॉर्थ जोन कल्चरल संगठन की ओर से नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शिव कुमार एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। इस दौरान उपस्थित श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया। इसके बाद बनीखेत के रिशव पठानिया चांद तारें तोड़ लाऊं प्रस्तुत किया। राजीव थापा “ऊपर खुदा आसमां नीचे” गीत प्रस्तुत कर पंडाल में बैठे लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद चंबा के तारिक मलिक ने किसी नजर को तेरा इंतजार, होश वालो को, हमें ओर जीने की चाहत ना होती, खामोशियां प्रस्तुुत कर वाह-वाही लूटी। युवा गायक नितिश राजपूत ने “दिल दियां गलां” से अपनी प्रस्तुति की शुरूआत की। इसके बाद नितिश ने “पिया रे पिया रे” चंबे शहरा मिंजरा लगोरी व पंजाबी गीतों की झड़ी लगाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। इससे पहले प्राइम टाईम कलाकार रूमेल सिंह ने खिन्नु बड़ा उस्ताद, साहबो भरमौरी, जोता पर लिसकुआ तारा हो, इक चीड़ू ऐसा हो आदि प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनोरंजन किया।
इसके बाद स्टार कलाकार लोक गायक सुनील राणा ने मंच संभाला। दूसरी सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार सुनील राणा का श्रोताओं ने तालियां से स्वागत किया। उन्होंने शिव कैलाशो के वासी गीत से शुरूआत की। इसके बाद रलिया वो खेरा, हेठ मछली ते ऊपर जाल हो, नकटी नकटी, प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं की वाह-वाही लूटी।