मंडी, 08 अगस्त : द्रंग से भाजपा विधायक जवाहर ठाकुर का कहना है कि पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें बचाने पर भी सभी को ध्यान देना होगा। तभी पौधारोपण के अभियान को सफल बनाया जा सकता है। यह बात उन्होंने द्रंग क्षेत्र के तहत आने वाले सत्युर गांव में आयोजित 71वें वन महोत्सव के शुभारंभ समारोह पर कही। वहीं इससे पहले उन्होंने देवदार का पौधा लगाकर वन महोत्सव का आगाज किया। उन्होंने बताया कि सत्युर क्षेत्र में वन विभाग के माध्यम से 5500 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया हैं।
उन्होंने लोगों से आहवान किया कि पौधा लगाने के साथ-साथ उसके संरक्षण की तरफ भी ध्यान दें। उन्होंने बताया कि समय रहते किया जा रहा पौधारोपण वनों के संरक्षण में काफी अहम साबित हो रहा है। जवाहर ठाकुर ने कहा कि वन और यहां का स्वच्छ वातावरण ही हिमाचल प्रदेश की पुंजी है। देश-विदेश के लोग हिमाचल सिर्फ इसलिए घूमने के लिए आते हैं क्योंकि उन्हें यहां पर सुंदर वादियों के साथ स्वच्छ वातावरण भी मिलता है।
यदि हिमाचल प्रदेश की इस धरोहर को सहेजे रखना है तो अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है।
Latest
- चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा, प्रदेश नेतृत्व व केंद्रीय संयोजकों के बीच हुई बैठक
- वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे नौसेना प्रमुख
- DRDO ने लांच की स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल, सफल रहा परीक्षण
- मंडी : ब्यास नदी में पलटी शादी समारोह में जा रहे दम्पति की नाव, पति की मौत पत्नी को रेस्क्यू
- हीमोफीलिया रोग से ग्रसित रोगियों का समय पर करवाएं उपचार