सुंदरनगर, 06 अगस्त : उपमंडल सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तरिऊं से चड़ी सड़क का निरीक्षण करने गए लोक निर्माण विभाग के एसडीओ (SDO) के साथ गाली-गलौच, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप तरिऊं के ही एक व्यक्ति पर लगे हैं। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के सुकेत मंडल के सहायक अभियंता ने उप पुलिस अधीक्षक सुंदरनगर के माध्यम से थाना सुंदरनगर में शिकायत दी है कि वह तरिऊं से चड़ी सड़क का निरीक्षण करने जा रहे थे, तो संतराम पुत्र जीतू राम निवासी गांव तरिऊं डाकघर जड़ोल तहसील सुंदरनगर ने रास्ता रोका और बहसबाजी करने लगा। गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक
- हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना में पारा 38 डिग्री, चार दिन बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट