सुंदरनगर, 02 अगस्त : अनुसूचित जाति/जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ मंडी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष दर्शन लाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दर्शन लाल ने कहा कि सरकार द्वारा स्कूलों में पार्ट टाईम मल्टी वर्कर भरे जा रहे हैं। जिसका संगठन स्वागत करता है। लेकिन इस भर्ती में एससी-एसटी ओबीसी वर्ग के लिए उचित रोस्टर की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि यह भर्तियां संवैधानिक दायरे में आ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में इसी रूप में शिक्षा विभाग में हजारों की संख्या में भर्तियां की गई हैं। जिसमें क्षणिक व्यवस्था का हवाला देकर कर एससी-एसटी ओबीसी के लिए उचित रोस्टर की व्यवस्था नहीं अपनाई गई। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को चलाने का हवाला देकर क्षणिक आधार पर की गई। यही हजारों भर्तियां आज नियमित होने जा रही है। इसमें सीधे रूप से इस वर्ग के हजारों बेरोजगारों के साथ अन्याय हुआ है। जिसके चलते हजारों बेरोजगार हाशियाकरण की नीति के कारण संवैधानिक अधिकारों से वंचित होकर सड़को पर खाक छानने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संघ जिला उपायुक्त के माध्यम से अपनी जायज मांग सरकार तक पहुंचाएगा। इस वर्ग के सभी कर्मचारियों से अपनी बात मजबूती से सरकार तक पहुंचाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद :
इस मौके पर उपाध्यक्ष भीम सिंह यादव, प्रदेश प्रैस सचिव व जिलाकोषाध्यक्ष राजेश नंदा, महासचिव प्रकाश आजाद ,संगठन मंत्री किशन बुशैहरी, सलाहकार घनश्याम चौहान, ओम प्रकाश,चाँद चौहान, यशपाल, दूनी चंद , देवकीनंदन, सुंदरनगर के प्रधान नरेश कुमार, चच्योट से जालम सिंह यादव, सदर से राजेश कुमार ,बल्ह के प्रधान जय सिंह, सरकाघाट से पवन महलवाल ,ओम प्रकाश, अमर सिंह, वृज लाल, नरोतम कसवाल ,ओम चंद, तीर्थ राम चौहान, रूप लाल धनी राम, तजवीर, श्रवण भाटिया, बेली राम, भगत भाटिया मौजूद रहे।