करसोग/सुंदरनगर : कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार लंबे अंतराल के बाद अपनी प्रदेश कार्यकारणी गत रोज घोषित की। इसके तहत 19 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव, 11 सचिव, 12 प्रवक्ता और 44 कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। जो कुलदीप राठौर के साथ मिलकर हिमाचल कांग्रेस को आगे बढ़ाएंगे।
इसी के तहत करसोग विधानसभा क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य (बगशाड वार्ड) निर्मला चौहान ने नवगठित प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी में उनकी सचिव पद पर नियुक्ति होने पर राष्टीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांध, राहुल गांधी जी, आनन्द शर्मा, हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश कीमटा का आभार जताया है।
इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी दिग्गज नेताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें पार्टी में जो जिम्मेदारी दी है वे उसे अपनी पूरी निष्ठा पूर्वक निभाने का भरसक प्रयास करेगी। निर्मला चौहान ने कहा वे पार्टी के सभी बरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारीगण व सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए पार्टी को संगठित करने में उनका पूरा पूरा सहयोग देंगी। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव में करसोग विधानसभा क्षेत्र से काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से जीत हासिल करवायेंगी।