कुल्लू, 14 सितंबर : जिला पुलिस ने एक इटालियन (Italian) नागरिक को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जो नागरिक चरस लेकर मनाली से दिल्ली की तरफ जा रहा था, कि भुंतर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि एक इटालियन नेशनल क्लाउडियो पिकिरिल्ली (Italian National Claudio Piccilli) उम्र 52 निवासी इटली जो गेस्ट हाउस मनाली में रुके थे, को भुंतर थाना की एक पुलिस टीम ने 1 किलो 633 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
चरस को उक्त विदेशी व्यक्ति ने ब्रीफकेस और सीलबंद ओवरसाइड में कुशलतापूर्वक छिपा रखा था। पुलिस ने विदेशी नागरिक को बाजौरा के पास तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार किया है। जो चामुंडा वोल्वो बस में मनाली से दिल्ली जा रहा था।