ऊना: पुलिस थाना ऊना के तहत समुरकला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह पुत्र किरपा राम निवासी समूर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार समूर के समीप महेंद्र को स्थानीय किसी व्यक्ति ने मृत हालत में देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि महेंद्र नशे का आदि था और ज्यादा नशे का सेवन करने से उसकी मौत हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मोत के कारणों का खुलासा होगा।