ऊना: भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष और एक कार्यकर्ता के बीच तीखी नौंक-झौंक का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में मंडल अध्यक्ष एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डालने पर गर्म हो गए और कार्यकर्ता की जमकर क्लास लगा दी।
दरअसल भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मंडल भाजपा के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट डाली। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष गुस्सा हो गए और उन्होंने इस बारे कार्यकर्ता को फोन कर नसीहत देनी चाही। लेकिन इसी बीच दोनों में तीखा संवाद हो गया। मंडलाध्यक्ष भी गर्मी में ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी कर बैठे। इसी दौरान दोनों के बीच नौंक-झौंक और बढ़ गई।
मंडलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता से सोशल मीडिया पर पार्टी से संबंधित कुछ भी लिखने से परहेज करने को कहा, लेकिन कार्यकर्ता ने भी मन की बात कहकर इसे आगे भी जारी रखने को कहा। मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता की ये ऑडियो खूब वायरल हो रही है। अब जब ऑडियो वायरल होने से फजीहत हुई, तो मामले को आगे बढऩे से रोकने के लिए दोनों पक्षों ने बैठकर आपसी समझौता कर लिया है।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा