चंबा : ग्राम पंचायत मसरूंड में उच्च स्तरीय अफीम की खेती को नष्ट करने में पुलिस टीम ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान 170 पौधे अफीम के खेतों में उगे पाए। जिस पर पुलिस की ओर से तीन लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर चंबा का पुलिस दल जब एएसआई रघुवीर सिंह की अगुवाई में मसरूडं की तरफ गश्त पर था तो गॉव पंगलुई से गुजर रहे थे तो खेतों में अफीम की उच्च स्तर पर खेती उगाई को देखा। जिस पर पुलिस दल ने दबिश दी तो पाया कि निहाल चंद के खेतों में 95, कैलाश चद के खेतों में 60 पौधे व रविंद्र कुमार के खेतों में 15 पौधे अफीम) के उगे हुए पाए गए।
इस पर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की व पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू की। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।