हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़):हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद , बीसीसीआई के अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर के जन्मदिवस पर समीरपुर में ढोल नगाड़ों की थाप में त्यौहार जैसा माहोल देखने को मिला।
सुबह 8 बजे ही अनुराग ठाकुर को मिलकर बधाई देने वालों की भीड़ इकठा होना शुरू हो गयी थी। जैसे जैसे दिन आगे बढ़ता गया भीड़ भी बढती गई। देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से भी आये हुए लोगों ने अनुराग ठाकुर को जन्मदिवस की बधाईयां दी।
आये हुए लोगो से मिलने के साथ साथ अनुराग ठाकुर लगातार अपने मोबाइल पर मिलने वाले बधाई संदेशों का जवाब भी देते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने केक खिला कर सांसद अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, अरुण जेटली, पियूष गोयल, स्मृति ईरानी, सुरेश प्रभु, राजीव प्रताप रूडी, कलराज मिश्र, राम विलास पासवान, इंदरजीत सिंह राव, गिरिराज सिंह, मेनका गाँधी, किरण रिज्जू, मनोज सिन्हा, पी0पी0 चोधरी, मनसुख मांडवीय सहित अन्य केंद्रीय नेतागणों के साथ साथ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री सर्वोनंद सोनेवाल, रमण सिंह, वसुंधरा राजे,शिवराज सिंह चोहान के अलावा क्रिकेट जगत से कपिल देव, महेंदर सिंह धोनी, विराट कोहली,सहित देश की नामी ग्रामी हस्तियों ने लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर को फ़ोन करके और ट्विट करके जन्मदिवस की बधाइयाँ दी।