हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : लड़की को देखकर रास लीला रचाने का सपना देख रहे एक मजनू की जब छित्तर परेड हुई तो मजनू का सारा भूत उतर गया। भीड़ देखकर तिलमिलाए मजनू ने लड़की को बहन बोल कर अपनी जान छुड़ाई। इस मौके पर जमा हुई भीड़ ने मजनू की धुलाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। बस अड्डा हमीरपुर के समीप पेश आई इस वारदात से पहले लड़की खूब तंग आ चुकी थी।
हमीरपुर के डिग्री कालेज में अध्यनरत लड़की ने बताया कि इस लड़के को वह नहीं जानती है। लेकिन पिछले एक माह से लड़का उसे तंग कर रहा है। कभी कालेज के गेट के बाहर से ही उसके पीछे लग पड़ता है तो कभी बाजार की गलियों में उसका हाथ पकडऩे लगता है। कई मर्तबा लड़के को समझाकर दूर रहने के लिए कहा, लेकिन लड़के की हरकतें सुधरने की बजाए बढ़ती गईं।
सुबह लड़की जैसे ही बस अड्डा से उतर कर बाजार के लिए निकलने लगी तो लड़का फिर उसे मिल गया और उसका रास्ता रोक लिया। लड़की ने तुरंत लड़के को हाथ से पकड़ते हुए दूसरे हाथ से पैर की जूती उतार कर सिर पर जोर से दे मारी ओर चिल्लाना भी शुरु कर दिया। गली में लोगों का हजूम लग गया। लड़की के हौंसलों की हर किसी ने दाद दी।
वहीं लड़के की पिटाई में हर किसी ने अपना हाथ अजमाया। बाद में लड़के ने लड़की को सगी बहन से भी ज्यादा इज्जत करने का वादा कर अपनी जान बचाई। हमीरपुर की झांसी के हौंसले देखकर शायद अब कोई लड़का अब ऐसी हरकत करने से पहले जरूर सोचेगा।