नाहन – सिरमौर जिला में आज ईद-उल-जूहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी। इस दौरान जिला मुख्यालय नाहन के रामकुंडी में स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। इस मौके पर हजारों हाथ अमन-चैन की दुआओं के लिए एक साथ उठे। मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। शहर की शमषेर गंज मस्जिद के इमाम ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद हजारों मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाया और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी पारंपरिक वेषभूषा में नजर आए। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष याकूब बेग ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देेते हुए बताया कि ईद-उल-जूहा का त्यौहार अहमियत वाला त्यौहार है। इस दिन खुदा के नाम पर बकरों की कुर्बानी होती है। हैसियत के अनुसार खुदा के दरबार में कुर्बानी करनी वाजिफ है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह ईदगाह में ही नमाज अदा की गई। सिरमौर के राजा के समय से ही जो सिस्टम बना है, उसके मुताबिक शमशेर गंज मस्जिद के इमाम द्वारा ही नमाज पढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि आज के दिन सभी आपस में मिलते हैं। साथ ही मोहल्ले, शहर व मुल्क की भलाई के लिए दुआ करते है। उधर मस्जिद के इमाम मोहम्मद अब्दुल ने बताया कि ईद-उल-जूहा का पर्व एक अहम पर्व है। इस दौरान एक दूसरे के लिए दुआएं की जाती है और खुशियां मनाते है। हर साल शहरवासी मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ यह त्यौहार मनाते है।
Previous Articleभाजपा की कथनी व करनी मे अन्तर – हर्षवर्धन
Next Article बोगरियाघाट के पास से मिला एक और इमू