नाहन – नेशनल हाईवे-72 पर मोगीनंद के समीप एक सडक दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए है, जिन्हें उपचार के लिए नाहन अस्पताल मंे भर्ती करवाया गया है। हादसा शुक्रवार शाम करीब सवा 4 बजे के आसपास पेश आया। इस दौरान टेंपों नं. सीएच01-टीए-6769 मोगीनंद के समीप डायमंड फैक्टरी के पास अनियत्रिंत होकर एक पेड से जा टकराया। टैंपों में करीब 8 से 10 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन को चंडीगढ निवासी राजेश चला रहा था। इसमें सवार सभी लोग चंडीगढ के रहने वाले थे। यह सभी हरिद्वार से स्नान कर लौट रहे थे कि मोगीनंद के पास यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक चालक राजेश अपने परिजनों के साथ अपने पिता की मौत के बाद अपनी मां को स्नान करवाने के लिए हरिद्वार लाया था, लेकिन इस हादसे में उसकी 65 वर्षीय मां कलावती पत्नी स्व. कल्लू राम निवासी चंडीगढ की भी अस्पताल लाते समय मौत हो गई। इसके अलावा स्नेह लता उम्र 25 वर्ष पुत्री स्व. कल्लूराम, मुन्नी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी मेधराज, गीता देवी उम्र 48 वर्ष पत्नी रमाकंात, मोनू पाल उम्र 20 वर्ष पुत्र रामचंद सभी निवासी चंडीगढ हादसे में घायल हो गए। घायलों को तुरंत नाहन अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Previous Articleराज्य में ऑर्गेनिक खेती के जन्मदाता रहे किसान को नहीं मिल रहा नए ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन
Next Article हरिपुरधार को सब-तहसील व कुपवी को मिली तहसील