शिमला (एमबीएम न्यूज़):मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना हुए। कैबिनेट बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद वह हैलीकाप्टर से दिल्ली गए। मुख्य सचिव वीसी फारका भी उनके साथ रवाना हुए। मुख्यमंत्री 27 जुलाई को वापस शिमला लौटेंगे।
सूत्रों के अनुसार वीरभद्र सिंह मंगलवार को दिल्ली में सरकारी स्तर पर होने वाली बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेताओं से भी मिल सकते हैं।