Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर
    • तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 
    • मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
    • मंडी : खाई में लुढ़की शादी समारोह से लौट रही कार, 3 की दर्दनाक मौत
    • सिरमौर में खाई में लुढ़का टिप्पर, दो की मौत….दो घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Support MBM NEWS
    Tuesday, December 5
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए समाज में बदलाव लाने पर दिया बल
    शिमला

    राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए समाज में बदलाव लाने पर दिया बल

    MBM NewsBy MBM NewsNovember 20, 2023Updated:November 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    शिमला,20 नवम्बर :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए समाज में परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्हें समाज में उचित एवं समान अवसर प्रदान करने होंगे, ताकि वे अपनी पूरी क्षमता से आगे बढ़ सकें। राज्यपाल यहां सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा ‘महिला सशक्तिकरण-भारतीय परिप्रेक्ष्य’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

    शुक्ला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक ऐसा विषय है जिस पर आज समाज और राष्ट्र को चर्चा करने और उचित ढंग से क्रियान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में महिलाओं को विशेष सम्मान प्राप्त था जो मध्यकाल में कम होने लगा। हालांकि आधुनिक युग में कई भारतीय महिलाएं महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक पदों पर आसीन हैं, लेकिन आम ग्रामीण महिलाएं अभी भी अपने घरों तक सीमित रहने के लिए मजबूर हैं।

    Demo --

    राज्यपाल ने कहा कि भारत में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की तुलना में शहरी क्षेत्रों की अधिक महिलाएं कामकाजी हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारतीय शहरों में लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं सॉफ्टवेयर उद्योग में काम करती हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं मुख्य रूप से कृषि और संबंधित क्षेत्रों में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है, लेकिन हम इस गति को तभी बनाए रख सकते हैं, अगर हम लैंगिक असमानता को दूर कर सकें और महिलाओं के लिए पुरुषों के समान शिक्षा, पदोन्नति और वेतन सुनिश्चित कर सकें।

    उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा लैंगिक असमानता और महिलाओं के विरूद्ध कुप्रथाओं को दूर करने के लिए कई संवैधानिक और कानूनी अधिकार बनाए और लागू किए गए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यपाल ने कहा कि भारत सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई अन्य योजनाएं संचालित की है। इनमें से कुछ प्रमुख योजनाएं मनरेगा, सर्वशिक्षा अभियान, जननी सुरक्षा योजना (मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए संचालित योजना) आदि हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों में केंद्र सरकार ने महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं, सुरक्षा और सम्मान में वृद्धि की गई है। निःशुल्क गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला योजना, महिलाओं के लिए स्वच्छ शौचालय और घरों में नल से जल के लिए जल-जीवन मिशन जैसी योजनाएं संचालित की गई हैं जिनसे महिलाओं का जीवन सरल बना है और उनमें आत्म-सम्मान के साथ-साथ आत्मविश्वास की भावना भी बढ़ी हैं।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मोनिका अरोड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इससे पहले, सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और सचिव प्रोफेसर सुरेंद्र शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous ArticleHPU ने हॉस्टल फार्म के लिए 30 नवंबर तक मांगे आवेदन
    Next Article   स्पीति में विधायक रवि ठाकुर ने किया दो वाटर ATM का लोकार्पण

    Related Posts

    एक साल से रिजल्ट के इंतजार में बेरोजगार ड्राइंग मास्टर

    शिमला 2 Mins Read

    तीन राज्य में जीत पर JP नड्डा के गृह जिला में BJP का जश्न, निकाली विजय रैली 

    बिलासपुर 2 Mins Read

    मंडी : बालीचौकी में 12 कमरों का मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

    दुर्घटनाएं 2 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    सोलन : 5.22 ग्राम चिट्टे सहित कार सवार दो युवक काबू 

    By MBM NewsDecember 4, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    मुख्य समाचार

    सिरमौर राजवंश के मुखिया “लक्ष्य” की जननी “दीया” की प्रचंड जीत, CM पद की दौड़ में हुई शामिल

    December 3, 2023

    हिमाचल सचिवालय में हाटियों का हंगामा, लगाए ये आरोप…जमकर की नारेबाजी 

    December 3, 2023

    हिमाचल में  “0001” की न्यूनतम कीमत 6 लाख, तीन नंबर उपलब्ध…ऐसे बन सकते है मालिक 

    December 2, 2023

    हिमाचल में जल शक्ति विभाग की पहली महिला इंजीनियर इन चीफ बनी अंजू शर्मा

    December 2, 2023

    Breaking : हिमाचल में पुलिस के आरक्षी पद पर महिलाओं को 30% आरक्षण, संशोधन को भी फैसला 

    December 1, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.