Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक
    • ‘अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा व साहू में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पर चर्चा  
    • हिमाचल के स्कूलों में प्रौद्योगिकी व डाटा संचालित संस्थागत प्रणाली को सक्षम करेगा स्विफ्ट चैट AI
    • जाली दस्तावेज बना अवार्ड की राशि गबन करने पर आरोपी को 5 साल का कठोर कारावास
    • सोलन में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से पर्सनल दुर्घटना बीमा की शुरुआत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, November 30
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग  “Pre World Cup” में नेपाल के अमन थापा रहे प्रथम
    कांगड़ा

    कांगड़ा : पैराग्लाइडिंग  “Pre World Cup” में नेपाल के अमन थापा रहे प्रथम

    MBM NewsBy MBM NewsNovember 14, 2023Updated:November 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    धर्मशाला, 14 नवंबर : धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में मंगलवार को पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप पहले दिन ओवरऑल में नेपाल के अमन थापा पहले, भारत के जसवंत सिंह दूसरे तथा भारत के ही राजीव ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग में भारत की तरान्नुम ठाकुर पहले, ऑस्ट्रिया की पोलीना दूसरे तथा भारत की स्वप्ना कुमारी तीसरे स्थान पर रही। टीम इवेंट में पहले नंबर पर आकाश एडवेंचर की टीम रही इस टीम में पायलट यशपाल, अश्विनी ठाकुर, योगराज तथा  मनोज कुमार थे।

        दूसरे नंबर पर भी आकाश एडवेंचर की टीम रही। इसमें अमित कुमार, राजीव ठाकुर, रणजीत सिंह, शिवराज ठाकुर शामिल थे। तीसरे नंबर पर आर्मी 2 की टीम रही। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 66 प्रतिभागियों ने उड़ान भरी थी।
         
     प्रतियोगिता के पहले दिन बतौर मुख्यातिथि विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वल्र्ड कप के आयोजन के बाद यहां पर रैंडम उड़ानों को बल मिलेगा इससे स्थानीय क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे, जबकि धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में देशभर से आने वाले पर्यटक भी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी दिशा में कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग की नई साइट को वल्र्ड मैप पर दर्शाने के लिए पहल की गई है।

    Demo --

        विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला की खूबसूरत वादियां एवं यहां की आबोहवा देश-विदेश से सैलानियों को वर्षभर आकर्षित करती रही हैं। इसके दृष्टिगत ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाइडिंग तथा रिवर राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को विशेष तौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग के वल्र्ड कप के आयोजन के लिए भी तमाम सुविधाएं नरवाण कस्बा में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ ही टैक आफ साइट तक बेहतर सड़क सुविधा के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकें। इस अवसर पर नरवाण एडवेंचर क्लब के अध्यक्ष कपिल सहित सभी पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।  

    Himachal News In Hindi kangra news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी के घर चोरों ने लगाई सेंध, आभूषणों पर किया हाथ साफ
    Next Article कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने बागथन में की “बाल दिवस” समारोह की अध्यक्षता 

    Related Posts

    ड्रग्स के विरुद्ध लड़ाई बने जनआंदोलन, नशा तस्करों पर हो सर्जिकल स्ट्राइक

    कांगड़ा 3 Mins Read

    ‘अपराजिता…मैं चम्बा की’ अभियान के तहत जडेरा व साहू में मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पर चर्चा  

    चंबा 2 Mins Read

    हिमाचल के स्कूलों में प्रौद्योगिकी व डाटा संचालित संस्थागत प्रणाली को सक्षम करेगा स्विफ्ट चैट AI

    शिमला 3 Mins Read
    क्राइम
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर : व्यक्ति के घर से बरामद हुई 944 ग्राम चरस

    By सुनील ठाकुरNovember 26, 2023
    ऊना

    ऊना : शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बना किया वायरल 

    By MBM NewsNovember 25, 2023
    मुख्य समाचार

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023

    आस्था की प्रतीक ‘चूड़धार चोटी’ पर पहली बार हेलीकॉप्टर लैंडिंग, शिमला से 12 मिनट का सफर

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.