Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest
    • घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन
    • सैनधार में पड़दादी जी ने ली अंतिम सांस, 95 साल तक नहीं देखी अस्पताल की राह…
    • 3 व 4 दिसंबर को रिकांगपिओ के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
    • अटल टनल रोहतांग में बिछी बर्फ की सफेद चादर, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
    • सीनियर नेशनल बास्केटबॉल में जंग जीतने “हिमाचल पुरुष टीम” मोर्चे पर रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Friday, December 1
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मंडी»Mandi : दामाद की नहीं हुई थी हत्या, खुद को लगाई थी आग…पुलिस को मिला सुसाइड नोट
    मंडी

    Mandi : दामाद की नहीं हुई थी हत्या, खुद को लगाई थी आग…पुलिस को मिला सुसाइड नोट

    MBM NewsBy MBM NewsNovember 14, 2023Updated:November 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp
    Demo ---

    मंडी, 14 नवंबर : जिस दामाद को पत्नी और ससुरालियों द्वारा जलाकर मौत के घाट उतारने की शंका जाहीर की जा रही थी, उस दामाद के पर्स से सुसाईड नोट मिलने से अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सरकाघाट उपमंडल के बडाल गांव निवासी मृतक नवीन के जले हुए शरीर से जो जला हुआ पर्स मिला उसमें पुलिस और फॉरेंसिक की टीम को सुसाइड नोट मिला है।

     बताया जा रहा है कि पर्स काफी हद तक जल गया लेकिन सुसाइड नोट बच गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। वहां पर हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा, उसके बाद ही पुलिस इस एंगल से जांच को आगे बढ़ाएगी। बता दें कि यह सारी घटना नवीन के सैण गांव स्थित ससुराल में घटी है।

    Demo --

        मृतक नवीन ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है ’’मैं अपने जीवन से परेशान हो चुका हूं। मेरी पत्नी और बेटी मेरे साथ नहीं रहते। इसलिए मैं यह कदम उठाने जा रहा हूं। मेरा निवेदन है कि इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार न ठहराया जाए। मेरी जो भी संपत्ति है वो मेरी बेटी को दे दी जाए।’’

    अभी तक हुई पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक नवीन बिस्लेरी की खाली बोतल में पेट्रोल भरकर अपने साथ ले गया था। उसने ससुराल में खुद पर तेल छिड़का और आग लगा दी। इस दौरान उसकी सास और वहां मौजूद दो अन्य लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की। इस घटना में सास भी झुलसी है और मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उसका उपचार जारी है। लेकिन पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की कोई शंका शेष न रह जाए।

    एसपी सौम्या सांबशिवन ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहले हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा और उसके बाद ही इस एंगल से जांच आगे बढ़ाई जाएगी। अभी धारा 302 के तहत मामला दर्ज है और हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

    Himachal News In Hindi Mandi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleराज्यपाल 15 नवंबर को भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस की करेंगे अध्यक्षता 
    Next Article हिमाचल में बंद पड़े क्रशर खोलने की तैयारी, CM जल्द ले सकते है फैसला 

    Related Posts

    घुमारवीं से शुरू हुई स्वर्ण समाज की 100 किमी की पदयात्रा, 5 दिसंबर को होगा समापन

    बिलासपुर 2 Mins Read

    सैनधार में पड़दादी जी ने ली अंतिम सांस, 95 साल तक नहीं देखी अस्पताल की राह…

    हिमाचल प्रदेश 1 Min Read

    3 व 4 दिसंबर को रिकांगपिओ के इन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    किन्नौर 1 Min Read
    क्राइम
    क्राइम

    बिलासपुर : 16 किलो 494 ग्राम चूरा-पोस्त सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार 

    By सुनील ठाकुरNovember 30, 2023
    क्राइम

    कंडाघाट धोखेबाजी प्रकरण : दो साल बाद सलाखों के पीछे बेटी, बाप की तलाश

    By MBM NewsNovember 30, 2023
    क्राइम

    नेरचौक-कीरतपुर फोरलेन पर कार से 16 किलो 594 ग्राम भुक्की बरामद

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में ‘चिट्टा’ से बेटे को खो चुकी महिला ने खंभे से बांधा तस्कर, पुलिस की ये कार्रवाई…

    By MBM NewsNovember 28, 2023
    क्राइम

    हिमाचल में RD के नाम पर निजी बैंक ने 11 लोगों से की 10 लाख की धोखाधड़ी

    By सुनील ठाकुरNovember 28, 2023
    कुल्लू

    चरस तस्करी के आरोप में 35 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार 

    By MBM NewsNovember 27, 2023
    मुख्य समाचार

    राजस्थान चुनाव : सिरमौर के अंतिम शासक की नातिन ‘दीया’ की साख दांव पर, मैदान में उतरी

    November 30, 2023

    उच्च न्यायालय के आदेश पर ट्रांसगिरि के युवाओं को मिलने लगे ST के अस्थाई प्रमाण पत्र

    November 29, 2023

    अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिखरे “हार्मनी ऑफ द पाइन्स” के सुर, दर्शक मंत्रमुग्ध 

    November 29, 2023

    दो दिसंबर को होंगे नगर निगम धर्मशाला के महापौर व उपमहापौर के लिए चुनाव

    November 29, 2023

    टनल की कहानी विशाल की जुबानी, बगैर ऑक्सीजन के बिताने पड़े 36 घंटे

    November 29, 2023



    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.