शिमला, 09 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में कर्ज को लेकर सियासी बयानबाजी जोरों पर है। एक तरफ जहां भाजपा ने हिमाचल सरकार पर 10 महीने में 10 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेने के आरोप लगाए वहीं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने भाजपा पर हिमाचल को कर्ज में डूबने के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को चलाने के लिए लोन लेना एक प्रक्रिया है। भाजपा ने कर्मचारियों की जो देनदारियां छोड़ी है उनको पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को लोन लेना पड़ रहा हे। पूर्व की भाजपा सरकार ने कर्ज 45 हजार करोड़ से 75 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया है। वही प्रदेश सरकार अपने संसाधनों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।
वाटर सेस जैसे निर्णयों से सरकार कमाई कर रही है ताकि आर्थिक रूप से प्रदेश को सशक्त बनाया जाए। भाजपा केवल सरकार के निर्णयों का गलत प्रचार कर रही है और प्रदेश सरकार सम्पूर्ण हिमाचल के विकास के लिए काम कर रही है। भाजपा गलत बयानबाजी कर रही है। कांग्रेस पांच सालो में अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी। केंद्र सरकार से आपदा के लिए अभी कोई भी मदद नहीं मिली है।