शिमला, 19 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के युवा सेवाएं एवं खेल विभाग (HP Youth Services and Sports Department) के निदेशक राजीव कुमार ने डॉक्ट्रेट ऑफ फिलॉस्फी (Doctorate of Philosophy) की डिग्री हासिल की है। व्यवसाय प्रबंध में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार ने ये उपाधि अर्जित की है। अन्नामलाई विश्वविद्यालय ने डॉ. राजीव कुमार को अस्थाई प्रमाणपत्र भी जारी किया है।

डॉ. राजीव कुमार ने फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री (pharmaceutical industry) के कर्मचारियों से जुड़ा थिसिस (thesis) सबमिट किया था। डॉ. राजीव कुमार ने ये भी साबित किया था कि पढ़ाई की ललक होनी चाहिए। इसमें प्रोफेशन या उम्र बाधा नहीं बन सकती। एक अरसे से डॉ. राजीव कुमार प्रोफेशन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पीएचडी की उपाधि के लिए मेहनत कर रहे थे। आखिर में प्रयास में सफलता पाई है।
स्पोर्टस निदेशक रहते हुए भी कई उपलब्धियां अर्जित कर चुके हैं। मानव भारती विश्वविद्यालय (MBU) सोलन के पहले प्रशासक बनने के बाद डॉ. राजीव कुमार ने अध्ययनरत छात्रों के हित में अल्प अवधि में ही ठोस कदम उठाए थे। बता दें कि मानव भारती का फर्जी डिग्री स्कैम सामने आने के बाद राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय में प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया था।