शिमला, 15 सितंबर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh) ने आपदा ग्रस्त हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए मिसाल पेश की है। मुख्यमंत्री ने अपने तीनों निजी खातों में जमा 51 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष- 2023 (CM Relief Fund 2023) में दान कर दी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर के साथ मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना को यह चैक दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।
#Watch Video : https://fb.watch/n3Z4vFMLo6/
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा के इस वक्त जब छोटे बच्चे भी अपनी गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दान दे रहे हैं तो ऐसे में उन्होंने भी सोचा कि वे भी हिमाचल प्रदेश में आपदा से उबर रहे प्रदेश की मदद करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने अपने तीनों खाते देखने के बाद यह राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी। अब उनके निजी खाते में मात्र 17 हजार रुपए शेष हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार के दौरान भी उन्होंने कोरोना काल में अपना वेतन दान दिया था।