राजगढ़, 14 सितंबर : हिमाचल प्रदेश भाजपा द्वारा सिरमौर जिला के लिए हाल ही में नियुक्त जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने अपने शीर्ष नेतृत्व का उन्हें जिला भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

जारी एक प्रेस वक्तव्य में जिला भाजपा युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज, सांसद सुरेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी,विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला भाजपा महासचिव बलबीर ठाकुर, जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, रेणुका मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला के सह मीडिया प्रभारी प्रताप रावत, एवं भाजपा के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया है।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को आश्वासन दिया कि वह भाजपा को मजबूत करने के लिए युवा शक्ति को संगठित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप खरा उतारने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने जिला के युवाओं का आह्वान किया है कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी युवा संगठित होकर आगे आएं। और देश में नरेंद्र मोदी सरकार को पुनः सत्तासीन करने के लिए अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उल्लेखनीय है कि रेणुका भाजपा मंडल के किसी युवा को पहली बार जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। गिरीपार के पिछड़े क्षेत्र के थौला गांव के साधारण परिवार में जन्मे रणवीर ठाकुर को जिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुने जाने पर यहां के युवाओं में भारी जोश और उत्साह है।
इस अवसर पर जिला भाजपा के महासचिव बलवीर ठाकुर और जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो साधारण और अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मादा रखती है।