नाहन, 12 सितंबर : शहर की गुन्नुघाट चौकी (Gunnu Ghat Chowki Nahan) के हेड कांस्टेबल से बदसलूकी व धक्का मुक्की करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि कांग्रेस पदाधिकारियों को हेड कांस्टेबल ने चौकी की दीवार पर पेशाब करने से रोका था। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने के आरोप में कांग्रेस के तीन पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात की है। पुलिस ने आरोपियों को जांच में शामिल कर लिया है। आईपीसी (IPC) की धारा 353 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है। सबूत मिलने की स्थिति में पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। ये भी जानकारी सामने आई है कि तीनों ही आरोपी कांग्रेस समर्थित हैं।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
उधर, शिकायत के मुताबिक तीन व्यक्तियों द्वारा बदसलूकी की गई। एक ने वीडियो बनाने के दौरान मोबाइल भी छीना। इसी बीच डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। डीएसपी का कहना था कि जांच में जैसे तथ्य पाए जाएंगे, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।