शिमला, 11 सितंबर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए सोमवार को यहां हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम की ओर से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

उधर, क्रशर एसोसिएशन, ऊना ने भी सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 11 लाख रुपये का अंशदान दिया। मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव आरडी. नजीम, प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम राकेश कुमार प्रजापति और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।