कांगड़ा/ आशीष : पुलिस थाना डमटाल ने J&K के दो व्यक्तियों को 51.16 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डमटाल के अन्तर्गत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 51.16 ग्राम हेरोइन / चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान मुहम्मद युसफ व मुहम्मद मक्खन पुत्र गामी निवासी गांव व डॉ कीडिया जिला कठुआ (J&K) के रूप में हुई है। उपरोक्त दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। धारा 21,29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।