शिमला, 4 सितंबर : मुख्यमंत्री को रास्ते में पैदल ही जाता देख हर किसी को हैरानी हो जाती है, लेकिन जब से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता संभाली है, तब से यह तस्वीरें आम हो गई हैं। कभी मॉर्निंग वॉक तो कभी पैदल ही सचिवालय निकलने की तस्वीरें देखने की प्रदेश की जनता को आदत सी हो गई है।

मुख्यमंत्री इन दिनों पैदल ही आधिकारिक आवास ओक ओवर से राज्य सचिवालय के लिए निकल रहे हैं।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
सोमवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पैदल ही राज्य सचिवालय के लिए निकले। इस दौरान रास्ते में उन्होंने काम के लिए जा रहे लोगों से संवाद किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्कूली बच्चियों के साथ भी संवाद करते नजर आए।
बता दें कि हाल ही में देश के नामी रियल्टी शो केबीसी में अमिताभ बच्चन ने सीएम सुखविंदर सिंह से जुड़ा सवाल पूछा था। प्रतिभागी ने सही जवाब देकर 1 लाख 60 हजार रुपए जीत लिए थे।