कांगड़ा / आशीष शर्मा : पालमपुर पुलिस ने चडियार चौक राजपुर टांडा मार्ग पर एक व्यक्ति से 452 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चडियार चौक राजपुर टांडा में पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 452 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को रिमांड हासिल करने के लिए एसीजेएम पालमपुर के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान संदीप कुमार (39) पुत्र कृष्ण चंद निवासी लगरू तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।