नाहन, 28 अगस्त : शनिवार को डीएवी विद्यालय नाहन के प्रांगण में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और तरह-तरह के मॉडल तैयार किए। प्रतियोगिता का मुख्य विषय विज्ञान प्रगति एवं पर्यावरण संरक्षण था। यह मॉडल इस तरह से तैयार किए गए, ताकि विज्ञान की प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण भी संरक्षित रहे।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यालय के चार सदनो दयानंद, हंसराज, विवेकानंद व टैगोर हाउस ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विज्ञान प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करना था। विज्ञान मॉडल के निर्णायक मण्डल में सुरेश चंद्र व सुनील दत्त शामिल रहे।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हंसराज हाउस के मानस भारद्वाज संयम व भारती, दूसरे स्थान पर टैगोर हाउस की यशिका राणा व रीतेश सोहम जबकि तीसरे स्थान पर दयानंद हाउस के आयुष पुंडीर, विवेक राणा व अर्चित कुमार रहे। इसके अतिरिक्त विद्यालय में राखी बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और वेस्ट मटिरियल से सुन्दर राखियां बनाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पर्यावरण समिति के अध्यक्ष व जाने माने पर्यावरणविद सुरेश जोशी मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य नरदेव सिंह, इसरार मोहम्मद, विज्ञान अध्यापक जगत सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।