ऊना, 24 अगस्त : थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा में 47 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई हैं। मृतक व्यक्ति की पहचान रमन कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी नंगड़ा के रूप में हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक रमन कुमार निवासी नंगड़ा ने गत दिवस अज्ञात कारणों के चलते जहर निगल लिया। बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजनों द्वारा व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए व्यक्ति को चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।