नाहन, 21 अगस्त : नेहरस्वार पंचायत के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां उप स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी स्थाई कर्मचारी नियुक्त नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि महीने में जब एक बार टीकाकरण होता है, तभी स्वास्थ्य वर्कर दिखाई देते हैं। बाकि पूरे महीने उप स्वास्थ्य केंद्र बंद रहता है। यहां तक कि आशा वर्कर को भी नहीं देखा जाता। लोगों को छोटी से छोटी जीवन रक्षक दवाई मिलना यहां दूर की कोढ़ी है। कोई चोट आदि लग जाए तो 9 किलोमीटर पीएचसी बागथन या 9 किलोमीटर दूर पराडा जाना पड़ता है।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि विभाग को भी कई बार अवगत करवाया गया है। मगर आज तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ। यहां पर लोग दूर-दूर से उप स्वास्थ्य केंद्र में आते हैं, और खाली हाथ वापिस जाते हैं। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि यहां पर स्वास्थ्य वर्कर की नियुक्ति की जाए। साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भी यहां पर रखा जाए, जिससे कम से कम उप स्वास्थ्य केंद्र का दरवाजा तो खुला मिलेगा।