शिमला,15 अगस्त : हिमाचल की राजधानी के कृष्णा नगर से सटे लाल पानी (lalpani) इलाके में मंगलवार शाम हुए भूस्खलन (Landslide) से करीब 4-5 मकान धराशायी हो गए। इन मकानों का मलबा गिरने से स्लाटर हाउस भी ध्वस्त हुआ। स्लाटर हाउस का भवन गिरने से कई लोगों के दबने की आशंका है। विशालकाय पेड़ गिरने से कई मकान पल भर में जमीदोंज हो गए। इस घटना में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।

भूस्खलन की घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि शिमला शहर में दो दिन में भूस्खलन की यह तीसरी घटना है।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
पिछले कल सोमवार को उपनगर समरहिल (Summer Hill) के शिव बावड़ी मंदिर (Shiv Bawadi Temple) के भूस्खलन की चपेट में आने से 12 लोग मारे गए, जबकि कई मलबे (Debris) में लापता हैं। इसी तरह फागली इलाके में भूस्खलन की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। शहर में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। हादसों में प्रदेश ने शिक्षाविद व खिलाडी भी खोये है।