ऊना 12 अगस्त : बैजनाथ से चंडीगढ़ बस में जा रहे कांगड़ा के एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान देसराज पुत्र वरखिंद्र राम निवासी कांगड़ा के रुप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक देसराज निवासी कांगड़ा शनिवार को बस में सवार होकर पटियाला जा रहा था। झलेड़ा पहुंचने पर देसराज की तबीयत खराब हो गई। देसराज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, एसपी ऊना अर्जित सेन ने कहा कि पुलिस ने वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया है।