शिमला, 21 जून : हिमाचल प्रदेश ट्रांसपोर्ट विभाग के द्वारा वीआईपी नंबर HP 99-9999 नंबर की बोली 30 लाख तक पहुंची है। ये नंबर 30 लाख में बिक गया है। कोटखाई के एक व्यक्ति ने इस नंबर को 30 लाख में खरीदा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ट्रांसपोर्ट इस तरह के VIP नंबर की नीलामी कर रहा है, जिससे प्रदेश की आय में वृद्धि होगी।

अब बिना 30 फ़ीसदी टोकन मनी दिए नंबर के लिए फ्रॉड आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने ऑनलाइन प्रक्रिया को मजबूत बनाया है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। इससे पहले कोटखाई में इस नंबर के लिए एक करोड़ से अधिक की फ्रॉड बोली लगी थी जिसके बाद विभाग ने सिस्टम को दुरुस्त कर दिया है।
मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हरोली में 27 जून को नशे के खिलाफ़ “Walk for Life” का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ल इसका उद्घाटन करेंगे। हरोली से कांगड़ा तक 4 किलोमीटर की दौड़ लगाई जायेगी। ताकि नशे के खिलाफ़ घर-घर दस्तक दी जा सके। सिंथेटिक ड्रग्स से युवाओं की मौतें हो रही है। सरकार इसको लेकर चिंतित है। नशे में पकड़े जाने पर प्रभावशाली लोग दखल नहीं देंगे, कानून में खामियां है, जिसको लेकर सरकार सख्त कानून बना रहे हैं।
23 जून को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती है। सैंज में उनकी प्रतिमा लग रही है। इससे पहले कल उसका उद्घाटन करने के लिए उप मुख्यमंत्री वहां जा रहे हैं। जिस पर अग्निहोत्री ने कहा कि 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह का 60 साल का राजनीतिक इतिहास है। वह आधुनिक हिमाचल के विकास की तस्वीर रहे हैं। उनके जन्मदिन के एक दिन पहले इस प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है।