हमीरपुर, 14 जून : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) के बड़े भाई रूप सिंह धूमल (Roop Singh Dhumal) का बुधवार को निधन हो गया।

बता दें कि धूमल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) व आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के ताया थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार शाम 5 बजे स्थानीय किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा।
गौरतलब है कि वह जालंधर (Jalandhar) के मशहूर उद्योगपति व संत वाल्व के मालिक थे। रुप सिंह बड़े ही मिलनसार इंसान थे। रुप सिंह धूमल संत ग्रुप के चेयरमैन थे।