नाहन, 05 मई : सराहां उपमंडल के उदय पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम शर्मा द्वारा बच्चों को पर्यावरण को संरक्षित बनाए रखने के लिए के जागरूक किया गया।

उन्होंने बच्चों को पर्यावरण का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी। इसके बाद स्कूल के बच्चों तथा अध्यापकों द्वारा बाजार में रैली निकाली गई। बच्चों ने लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए आग्रह किया। रैली में अशोक शर्मा, मीनू शर्मा, अंजू, पूनम, मनोज कुमार, नविता, नितिका, भारती, कमला तथा निहारिका इत्यादि शामिल थे।