कांगड़ा/आशीष शर्मा : प्यार की सरहद (Border) नहीं होती। धर्म या देश की बेड़ी भी नहीं बंधी होती। इंडिया के उत्तर भारत (North India) के राज्य हिमाचल (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिला के पालमपुर का रहने वाला युवक दीप सिंह व सऊदी अरब की राजधानी रियाद की राचल वस्ता की लव स्टोरी सऊदी अरब में शुरू हुई। भारत की धरती पर प्रेम कहानी परवान चढ़ी।

बता दें कि कांगड़ा जनपद केघुग्गर टांडा निवासी दीप सिंह रियाद में एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन है। जबकि राचल वस्ता फिलीपींस के दवाओ शहर में पली-बड़ी सऊदी अरब की राजधानी रियाद के एक सरकारी अस्पताल में नर्स तैनात है।
राचल ने कहा कि वह पहली बार एक मॉल में मिले थे।एक-दूसरे से जान पहचान हो गई। जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे से अपने दिल की बात साझा की थी। लेकिन सामने परिवारों की सहमति की जरूरत थी। दीप सिंह ने शादी करने के लिए रियाद से एक महीने की छुट्टी ली थी, जबकि राचल विजिटिंग वीजा पर भारत आई थी।
29 मई 2023 में दीप व राचल परिणय सूत्र में बंध को तैयार हो गए, लेकिन सामने परिवारों (Families) की सहमति (Consent) की जरूरत थी।
आखिर, 29 मई को वो घड़ी आई, जब पालमपुर के आर्य समाज मंदिर परिसर में दीप व राचल हिन्दू रीति-रिवाजों से परिणय सूत्र में बंध गए। इस खास मौके पर विदेशी बहू को देखकर दूल्हे की मां कमलेश व अन्य परिजन काफी खुश हुए।